फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

पायजेब बजाती है


 

सांझ 

फूलों 

के 

रंगों

की पीठ पर

रात के 

कुछ पहले तक

बैठ

पायजेब बजाती है।

पगली सी

बावरी हो आसमान में

खो जाती है।

पैरों में

फूलों 

के नेह का 

महावर 

सजाती है।

आंखों में

लाज की सुर्खी 

से 

पूरी रात सजाती है।

फूलों की देह गंध

से 

जीवन 

महकाती है।

फूलों के

मन में

अपने दुलार 

का 

एक शोख

संसार बसाती है।

गुनगुनाती सांझ

पीली सी 

जिद 

में 

अक्सर सिंदूरी हो जाती है।

2 टिप्‍पणियां:

अभिव्यक्ति

 प्रेम  वहां नहीं होता जहां दो शरीर होते हैं। प्रेम वहां होता है जब शरीर मन के साथ होते हैं। प्रेम का अंकुरण मन की धरती पर होता है।  शरीर  क...