Followers

Monday, March 1, 2021

पलाश


तुम्हें 
पलाश पसंद है
हां पलाश
जिसके 
नीचे हमने भरे थे 
सपनों में रंग।
पलाश
हमारे जीवन की 
किताब का
आवरण है।
पलाश पर
तुमने
पहली कविता लिखी थी
उसके रंग की
स्याही में भिगोकर
शब्द 
अब भी उभरे हैं
तुम्हारे मन
और 
मेरे विचारों पर।
पलाश
पर अब भी तुम 
लिखना चाहती हो जीवन
और
हमारे रिश्ते को।
पलाश
सच 
कितना सच है
ये 
तुममे और मुझमें 
समान महकता है।
पलाश 
उम्र के दस्तावेज पर
अंकित है 
और महकता रहेगा।

18 comments:

  1. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज मंगलवार 02 मार्च 2021 को साझा की गई है.........  "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी बहुत आभार आपका यशोदा जी...।

      Delete
  2. बहुत आभार आदरणीय...।

    ReplyDelete
  3. पलाश सी खिलती रचना
    बहुत सुंदर

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी बहुत आभार आपका...।

      Delete
  4. वाह!!
    'पलाश
    हमारे जीवन की
    किताब का
    आवरण है।
    पलाश पर
    तुमने
    पहली कविता लिखी थी
    उसके रंग की
    स्याही में भिगोकर
    शब्द
    अब भी उभरे हैं
    तुम्हारे मन
    और
    मेरे विचारों पर।'
    क्या बात है सर! बहुत खूब! सुंदर कविता

    ReplyDelete
    Replies
    1. अरविंद जी बहुत आभार..।

      Delete
  5. बहुत ही सुन्दर भावपूर्ण रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. अभिलाषा जी बहुत आभार...

      Delete
  6. प्रकृति के सौंदर्य को निखारती सुन्दर कविता, मुग्ध करती है, नमन सह।

    ReplyDelete
    Replies
    1. शांतनु जी बहुत आभार...

      Delete
  7. पलाश के फूलों सी महकती मनमोहक सृजन

    ReplyDelete
  8. सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  9. बहुत बहुत सुन्दर रचना

    ReplyDelete

कागज की नाव

कागज की नाव इस बार रखी ही रह गई किताब के पन्नों के भीतर अबकी बारिश की जगह बादल आए और आ गई अंजाने ही आंधी। बच्चे ने नाव सहेजकर रख दी उस पर अग...