फ़ॉलोअर

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

...हां क्रोध ऐसा ही तो होता है

 





















क्रोध केवल क्रोध है
अपलक धधकता हुआ समय।
विचारों की शिराओं में
सुर्ख सा एक चिलचिलाता प्रवाहवान द्रव्य।
बेनतीजतन इरादों का गुबार
एक बेतरतीब सी जिद।
हार का कुतर्कसंगत चेहरा
झुंझलाहट का बदरंग कैनवस।
सुलेख की किताब का फटा हुआ आखिर पन्ना
जीत के चेहरों के बीच तपे जिस्म सा
हां क्रोध ऐसा ही होता है।
 


11 टिप्‍पणियां:

  1. मीना जी बहुत आभार...। साधुवाद

    जवाब देंहटाएं
  2. वाकई, क्रोध को तभी तो क्षणिक पागलपन कहा गया है

    जवाब देंहटाएं
  3. बिल्कुल सही कहा आपने
    बेनतीजतन इरादों का गुबार
    एक बेतरतीब सी जिद।
    ही है क्रोध!

    जवाब देंहटाएं
  4. क्रोध पर कम शब्दों में सटीक चित्रण करती रचना, सुंदर सार्थक।

    जवाब देंहटाएं
  5. बेनतीजतन इरादों का गुबार
    एक बेतरतीब सी जिद।
    सुंदर सृजन आदरणीय , बहुत बधाइयाँ ।

    जवाब देंहटाएं
  6. क्या ख़ूब कहा।
    बहुत ही बढ़िया।
    सादर

    जवाब देंहटाएं

अभिव्यक्ति

 प्रेम  वहां नहीं होता जहां दो शरीर होते हैं। प्रेम वहां होता है जब शरीर मन के साथ होते हैं। प्रेम का अंकुरण मन की धरती पर होता है।  शरीर  क...