Followers

Showing posts with label आसमान. Show all posts
Showing posts with label आसमान. Show all posts

Friday, March 5, 2021

आसमान की श्वेत काया


आसमान की 

सतरंगी काया

श्वेत बादलों के उत्सव

का हिस्सा है।

बादलों पर

उत्सव में

सबकुछ साफ नज़र नहीं आता।

बादलों में

बिना

दीवारों के घर हैं।

घरों में

खिड़कियां भी

और उनसे

झांकते

हमारे अपने जो

आसमान की श्वेत काया हो गए।

वे देखते हैं हमें

हमारी नेकी पर 

खुश होते 

और

बुरे बर्ताव पर खिन्न।

नज़र नहीं आते

वे

बादलों के उत्सव का 

हिस्सा होते हैं।

वो जो आसमान पर

रंग देख रहे हो न

वो 

उन शांत और बेकाया 

लोगों 

को 

अपनों से मिलवाने का 

तरीका है।

खैर

बादलों की कालोनी

के 

घर

अब भी महकते है

अपनेपन की खुशबू से...।


कागज की नाव

कागज की नाव इस बार रखी ही रह गई किताब के पन्नों के भीतर अबकी बारिश की जगह बादल आए और आ गई अंजाने ही आंधी। बच्चे ने नाव सहेजकर रख दी उस पर अग...