फ़ॉलोअर

मानवीयता रुआंसी दौड़ कोरोना कविताएं चेहरे मन रेगिस्तान समाज जंगल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मानवीयता रुआंसी दौड़ कोरोना कविताएं चेहरे मन रेगिस्तान समाज जंगल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 अप्रैल 2021

मानवीयता रुआंसी है

 


कोरोना काल पर कविताएं...

3.

ये जीवन समर है

सब भाग रहे हैं

अंतहीन

दौड़

में

पैरों में

सपने

कुचले जा रहे हैं।

चेहरे और मानवीयता 

अब

रुआंसी है।

चेहरे पर चेहरे

वाला समाज

एक और मुखौटे को

ओढ़ चुका है। 

मन

की मन से 

दूरियों वाला समाज

असहज

और असहाय है।

कुछ चेहरे

मन 

कुछ

चेहरे

खुशी

कुछ चेहरे

अब तलाश रहे हैं

धन।

मन का बाजार

सूखा है

एक रेगिस्तान

है

धन की भूख

का भेड़िया

निगल रहा है

समाज को।

दो पैरों वाला इंसान

मदमस्त

घूम रहा है

अपने

बसाए जंगल में।

कुछ दूर

जंगल की सीमा पर

धन की गठरी

बांधे कुछ

बेबस मुसाफिर

तलाश रहे हैं

जीवन

अपने

सपने

और

समय जो कुचल दिया गया

लोलुपतावश।

समय की पीठ

 कहीं कोई खलल है कोई कुछ शोर  कहीं कोई दूर चौराहे पर फटे वस्त्रों में  चुप्पी में है।  अधनंग भागते समय  की पीठ पर  सवाल ही सवाल हैं। सोचता ह...