फ़ॉलोअर

मुखौटे हुनर आदमी समाज सच लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुखौटे हुनर आदमी समाज सच लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

मुखौटे


 चेहरों 

का 

अपना कोई 

समाज नहीं होता।

चेहरे 

समाज होकर

गढ़ते हैं

कोई

वाद।

चेहरों 

के

मुखौटे

विद्रोही होते हैं

उनका अपना

समाज होता है।

चेहरे मुखौटे

ओढ़ 

सकते हैं

मुखौटे

चेहरे

को 

ढांक लेते हैं

अपने हुनर से।

मुखौटों

का हुनर

सीख रहा है आदमी।

मुखौटों

वाला समाज

गढ़ रहा है

अपनी काया।

समाज और मुखौटों

के 

बीच 

कोई 

अदद 

सच है

जो 

चेहरा हो जाया करता है।

चेहरे 

मुखौटों के समाज

का 

आधिपत्य स्वीकार 

कर चुके हैं।

एक दिन

मुखौटों

के 

पीछे खोजा जाएगा

असल चेहरा।

अभिव्यक्ति

 प्रेम  वहां नहीं होता जहां दो शरीर होते हैं। प्रेम वहां होता है जब शरीर मन के साथ होते हैं। प्रेम का अंकुरण मन की धरती पर होता है।  शरीर  क...