फ़ॉलोअर

शून्यता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शून्यता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 नवंबर 2022

शून्यता


तुम मांगो 
फिर भी मैं तुम्हें
नदी नहीं दे सकता
अलबत्ता
एक बेहद जर्जर
उम्मीद दे सकता हूँ
जिसमें गहरा सूखा है
और 
अब तक काफी भरोसा रिसकर 
सुखा चुका है 
नदी की अवधारणा। 
नदी
हमारी जरूरत नहीं
हमारी 
सनक और पागलपन
की भेंट चढ़ी है। 
हमारी शून्यता
ही
हमारा अंत है। 
नदी 
सभी की है
और 
हमेशा रहेगी या नहीं
यह पहेली अब सच है। 
नदी 
पहले विचारों में
प्रयासों में
चैतन्य कीजिए
उसकी
आचार संहिता है
समझिए
वरना शून्य तो बढ़ ही रहा है
क्रूर अट्टहास के साथ


 

मन की कहेंगे

  1. हम छोटे हैं बहुत छोटे तब जानते हैं जब हम बडे़ हो जाते हैं  2. जीने के लिए रोज हम सीते हैं  पूरा दिन अपने आप को फिर  उधड़ जाते हैं अगली स...