फ़ॉलोअर

सुबह ठहाके दादाजी घर उम्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुबह ठहाके दादाजी घर उम्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 मई 2021

आईये सुबह बुनते हैं


आईये सुबह बुनते हैं

वह सुबह 

जिसका इंतजार 

सभी को है

वह

सुबह जिसमें

दादाजी बगीचे में 

हमउम्र साथियों के साथ 

ठहाके लगाकर

लौटें 

और

घर पहुंचकर खूब किस्से सुनाएं

अपने उम्र से थककर जीते 

साथियों के।

वह सुबह

जब पिता बेखोफ होकर

अखबार हाथों में लेकर

सोफे पर

बैठकर

बतियाएं

और 

बीच में

चाय के देरी पर

कई बार शोर मचाएं।

वह सुबह

जब बच्चे दोबारा 

स्कूल जाने को 

हो जाएं तैयार 

और

बस वाला

हमेशा की तरह

घर के बाहर

हार्न बजाए।

वह सुबह

जब पूजा के लिए

फूल लेने

दादी 

अलसुबह ही

बगीचे चली जाएं।

वह सुबह

जब थक चुकी मां

के चेहरे पर

परिवार को मुस्कुराता देख

झूमने लगे घर। 

वह सुबह

जब रसोई खिलखिलाए

दालान

मुस्कुराए।

अखबार वाले के चेहरे पर

दोगुनी फुर्ती 

दूध वाले के चेहरे पर

सयानी सी हंसी

प्रेस वाले के चेहरे पर

उम्मीद के सुकड़न 

के बाद

सपाट सी मुस्कुराहट नजर आए।

वह सुबह

जब सोशल मीडिया

दुख को भूल जाए

केवल 

खुशियों वाली ही सूचनाएं लाए।

वह सुबह

जब बाजू वाले शर्मा जी

बिजली के 

बिल पर 

चीखने की बजाए

मूंछों पर ताव देकर

हंसते नजर आएं।

वह सुबह 

जब

इन बोझिल दिनों की

याद न सताए।

वह सुबह

जब अपनों का कांधा हो

अपनों का साथ हो

अपनों का हाथ हो

अपनों की बात हो

अपनों से 

गले लगने की आजादी हो।

वह सुबह

जब हम भी 

अपनी धरती पर 

पहले की भांति

खूब उडें़

पंछी बनकर।

वह सुबह

जब पक्षियों का कोई झुंड

हमारी छत पर

डाले बसेरा

बतियाए 

और 

धैर्य बंधाए।

वह सुबह 

जो पानीदार हो

हवादार हो। 

वह सुबह

जिसमें 

न कोई मास्क

न कोई दवा

न कोई दूरी

न ही 

घर में दुबकने की मजबूरी।

बस धैर्य रखिये

सुबह आने को है।

ये मानिये

कि

जब 

रात अधिक स्याह हो

तब 

सुबह 

की दमक

हमारे लिए होती है।

समय की पीठ

 कहीं कोई खलल है कोई कुछ शोर  कहीं कोई दूर चौराहे पर फटे वस्त्रों में  चुप्पी में है।  अधनंग भागते समय  की पीठ पर  सवाल ही सवाल हैं। सोचता ह...