Followers

Showing posts with label good night sweet dreams. Show all posts
Showing posts with label good night sweet dreams. Show all posts

Tuesday, February 23, 2021

सपनों और रंगों में एक महीन सा फर्क है


 रंगों के शहर में

नजरें

कारोबारी हो जाया करती हैं।

रंगों 

का कारोबार

बदन

पर केंचुए सा 

रेंगता है।

रंगों 

की पीढ़ी 

उम्र 

से पहले

उन्हें ओढ़कर 

सतरंगी आकाश 

पर टांकने लगती है

कोरे जज्बाती 

सपने।

सपनों 

का रंग

जरूरी नहीं

रंगों की दुनिया 

की 

तरह 

आकर्षण 

का आवरण लिए हो।

सपनों और रंगों में

एक 

महीन सा फर्क है

एक दरार 

की कोरों को 

सहलाती हुई हवा

और 

उसकी भूख

का दैहिक 

आवरण।

भटकाव 

और 

लक्ष्य 

के बीच कहीं

सपनों की दीवारों पर

अक्सर रंगों 

की उम्र

रेंगती है केंचुए की भांति।

सपनों 

में रंगों का प्रवेश

उसके आवरण पर 

दरारों की तरह

चटखन छोड़ जाता है।

सपने 

बैखौफ होते हैं

बिना रंगों के 

समाज में 

वहां 

भटकाव का 

कारोबार नहीं होता...।

कागज की नाव

कागज की नाव इस बार रखी ही रह गई किताब के पन्नों के भीतर अबकी बारिश की जगह बादल आए और आ गई अंजाने ही आंधी। बच्चे ने नाव सहेजकर रख दी उस पर अग...