फ़ॉलोअर

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

कांटों के समाज में शोर नहीं है

 


कांटों 

के पेड़ 

पर 

फूल 

का उगना

एक 

समाज का उदय है।

कंटीले 

पौधों का समाज

केवल घूरता 

नज़र आता है।

फूलों 

का समाज 

कांटों

को 

स्वीकार नहीं करता।

कांटों का समाज

फूलों को

चेहरा

देता है

मुस्कान भी।

कांटों के समाज में

शोर नहीं है

केवल 

विचारों का

हल्लाबोल है।

फूलों का समाज

चेहरों

पर 

ओढ़ता है रोज 

एक 

नया झूठ।

फूलों 

का समाज 

कांटों पर

शोर 

से मिली पराजय

का प्रतिफल है...।

6 टिप्‍पणियां:

अभिव्यक्ति

 प्रेम  वहां नहीं होता जहां दो शरीर होते हैं। प्रेम वहां होता है जब शरीर मन के साथ होते हैं। प्रेम का अंकुरण मन की धरती पर होता है।  शरीर  क...