फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

पत्ते का ये पानी


 

पत्ते की

सूखी 

पसलियों में

देखिये

कितना पानी है।

जमीन

के सूखने

का 

दर्द

कुछ कम हो जाया करता है

पत्तों के 

ऐसे 

कर्मठ जिस्म पाकर।

पत्ते का 

हौंसला देखिये

सूखे 

जिस्म भी

सहेज

सकते हैं

धरती के लिए

पानी।

पानी

यदि जीवन है

तो 

पत्ते

प्रकृति की उस

कक्षा

के 

सबसे

गुणी

छात्र हैं।

प्रकृति ने 

पत्तों की शिराओं में

सूखने पर

हौंसले का जादू

समाहित किया है

देखिये

पत्ते का ये पानी

एक दिन

धरती बचाएगा...।

15 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन  में" आज शनिवार 06 फरवरी 2021 को साझा की गई है.........  "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. देखिये
    पत्ते का ये पानी
    एक दिन
    धरती बचाएगा...।

    आमीन !!!!!

    आशा जगाती बेहतरीन कविता

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर व सार्थक रचना।

    जवाब देंहटाएं
  4. हमारी भी यही प्रार्थना है ।

    जवाब देंहटाएं

जल्द नहीं कटती दोपहर

 बोझिल सी सांझ के बाद कोई सुबह आती है जो दोपहर की तपिश साथ लाती है और  उसमें घुल जाया करता है पूरा जीवन। उसके बाद  थके शरीर पर  होले होले शी...