फ़ॉलोअर

सोमवार, 24 मई 2021

वृक्ष की मौत एक सदी की मौत है

 


एक दिन

केवल थके हुए शरीर होंगे

झुलस चुके

मन

विचार और मानवीयता लेकर। 

बिलखते बच्चों को छांह 

नहीं दे पाएंगे

चाहकर भी।

परछाईयों 

की तुरपाई कर

नहीं

बना पाएंगे

हम

कोई वृक्ष।

हांफते शरीर 

झुलसते बच्चों के सिर 

ओढ़ा देंगे

परछाई की 

आदमकद सच्चाई। 

सूखी जमीन 

तब नहीं पिघलेगी

हमारे आंसुओं से भी

क्योंकि

हमारे आंसू

में केवल दर्द का 

नमक होगा

और 

इतिहास गवाह है

नमक पाकर जमीन

बंजर हो जाया करती है।

वृक्षों को

देख लेने दीजिए

बच्चों को

कि 

कोई कल

ऐसा भी आएगा

जब 

जंगल 

ठूंठों के रेगिस्तान होंगे

कुओं में

पानी की जगह

सूखी अस्थियां होंगी

बेजान परिंदों की।

हवा से उम्मीद भी

सूख जाएगी

क्योंकि 

रेगिस्तान में 

हवा 

का कोई शरीर नहीं होता

मन नहीं होता 

और आत्मा तो 

कतई नहीं होती।

हमारी सभ्यता में 

सब

यूं ही

छूटता जा रहा है पीछे

एक दिन

आदमी 

और

जिंदगी की हरेक उम्मीद

छूट जाएगी बहुत पीछे

तब केवल

चीखता हुआ अतीत होगा

जो 

मानव सभ्यता के मिट जाने पर

चीखेगा

और कहेगा

काश जाग जाते 

समय पर

बच्चों के लिए

अपने लिए...। 

एक वृक्ष की मौत

एक सदी की मौत है

ये 

सबक समझ लीजिए

क्योंकि 

बिना जीवन

सदी 

बहुत खौफनाक लगेगी। 


18 टिप्‍पणियां:

  1. पेड़ो का महत्व बतलाती बहुत सुंदर रचना।

    जवाब देंहटाएं
  2. जी बहुत आभारी हूं ज्योति जी।

    जवाब देंहटाएं
  3. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (25 -5-21) को "अब दया करो प्रभु सृष्टि पर" (चर्चा अंक 4076) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    कामिनी सिन्हा

    जवाब देंहटाएं
  4. जी बहुत आभार आपका कामिनी जी...

    जवाब देंहटाएं
  5. संदेशपरक सुंदर रचना हेतु साधुवाद। ।।।।

    जवाब देंहटाएं
  6. जी बहुत आभार आपका आदरणीय जितेंद्र जी।

    जवाब देंहटाएं
  7. जंगल

    ठूंठों के रेगिस्तान होंगे

    कुओं में

    पानी की जगह

    सूखी अस्थियां होंगी

    बेजान परिंदों की।..बहुत ही भावपूर्ण सार्थक दर्द उकेरा है आपने संदीप जी ।

    जवाब देंहटाएं
  8. आभार आपका जिज्ञासा जी...जब तक हमारे मन में प्रकृति के दर्द की तस्वीर नहीं उभरेगी, जब तक हम अंदर से बिलख न उठें तब तक प्रकृति के प्रति सचेत नहीं हो पाएंगे...। आभारी हूं आपका।

    जवाब देंहटाएं
  9. प्रकृति को यदि मानव नहीं बचाएगा तो प्रकृति से पहले मानव ही नष्ट हो जायेगा

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही सटीक एवं लाजवाब सृजन
    प्रकृति के दोहन और वृक्ष के कटाव से पर्यावरण असन्तुलन के विषय में अगर हम इतना आगे तक सोचें जितना उक्त कृति में है आने वाले कल का सच तो शायद हम जाग जायें. प्रकृति के लिए नहीं तो अपने स्वार्थ के लिए ही सही...
    बहुत ही हृदयस्पर्शी सृजन।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत आभार आपका सुधा जी आपकी गहन प्रतिक्रिया के लिए।

      हटाएं

अभिव्यक्ति

 प्रेम  वहां नहीं होता जहां दो शरीर होते हैं। प्रेम वहां होता है जब शरीर मन के साथ होते हैं। प्रेम का अंकुरण मन की धरती पर होता है।  शरीर  क...