फ़ॉलोअर

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

तुम्हें अधिकार है

तुम्हें अधिकार है

मेरे प्रेम तत्व के हरण का।

तुम्हें 

अधिकार है

उस रंग को बदरंग करने का

जो निखरा है तुम्हारे लिए

और तुमसे। 

तुम्हें 

अधिकार है

उन कोमल हिस्सों पर 

नुकीले दंश चुभाने का 

जिन्हें तुम चाहते तो

सहला सकते थे 

सदियों। 

तुम्हें 

अधिकार है

मेरे अंतस में छिपे पराग को 

छिन्न भिन्न करने का

तुम चाहते तो 

उनसे बसा सकते थे 

असंख्य प्रकृति। 

तुम्हें 

अधिकार है 

नेहालाप का

तुम्हें 

अधिकार है

उन सभी क्रूर बहानों को छिपाने का

जो तुम रचते रहे 

मेरे 

दैहिक हनन के समय। 

तुम्हें 

अधिकार है

मुझे शोषण के बाद 

बिखरने को छोड़ने को। 

मुझे बिखरकर भी 

बेमतलब खाद होना 

पसंद है

तुम्हें तो दूसरा फूल खोजना होगा

उसे दोबारा वायदों में 

बहकाने को..।

 

गुरुवार, 4 अगस्त 2022

युग अपने पैरों लौट जाएगा

कोई उम्मीद

पत्तों पर नूर सी 

महकती है।

पत्तों पर उम्र गुजार 

समा जाती है 

सशरीर

बिना शर्त

क्योंकि

रिश्तों में अनुबंध नहीं होता। 

हरापन 

देकर 

पत्तों से जीवन का दर्शन

सीखकर

बूंद 

का आभा मंडल दमकता है। 

बूंद एक युग है

जो सूख रहा है

मानवीय शिराओं में। 

हरापन 

बूंद को सहेज 

एक उम्मीद गढ़ती है हर रोज।

सांझ 

उम्मीद की पीठ फफोले से पट जाती है

पूरा दिन

उस बूंद में आखेट करता है

और समा जाता है

उसी के गर्भ में..।।

अबकी युग अपने पैरों 

लौट जाएगा

सूखे और बिलखते आपदाग्रस्त 

विचारों से 

हारकर...। 

कोई युग कैसे ठहरेगा

इस 

बेसुरे विचारों के बीच।

 

अभिव्यक्ति

 प्रेम  वहां नहीं होता जहां दो शरीर होते हैं। प्रेम वहां होता है जब शरीर मन के साथ होते हैं। प्रेम का अंकुरण मन की धरती पर होता है।  शरीर  क...