फ़ॉलोअर

#पानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#पानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

पत्ते का ये पानी


 

पत्ते की

सूखी 

पसलियों में

देखिये

कितना पानी है।

जमीन

के सूखने

का 

दर्द

कुछ कम हो जाया करता है

पत्तों के 

ऐसे 

कर्मठ जिस्म पाकर।

पत्ते का 

हौंसला देखिये

सूखे 

जिस्म भी

सहेज

सकते हैं

धरती के लिए

पानी।

पानी

यदि जीवन है

तो 

पत्ते

प्रकृति की उस

कक्षा

के 

सबसे

गुणी

छात्र हैं।

प्रकृति ने 

पत्तों की शिराओं में

सूखने पर

हौंसले का जादू

समाहित किया है

देखिये

पत्ते का ये पानी

एक दिन

धरती बचाएगा...।

अभिव्यक्ति

 प्रेम  वहां नहीं होता जहां दो शरीर होते हैं। प्रेम वहां होता है जब शरीर मन के साथ होते हैं। प्रेम का अंकुरण मन की धरती पर होता है।  शरीर  क...