फ़ॉलोअर

खिड़की घर एकांत बचपन समय कर्म बदलाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खिड़की घर एकांत बचपन समय कर्म बदलाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

एकांत में बुनती है घर की खिड़की


 

घर की खिड़की

पर 

सीले 

दरवाजे 

की

एक फांस

में 

लटका है

बचपन।

बंद 

घर को 

झीरियां

जीवित रखती हैं

वहां से आती 

हवा 

से 

सीलती नहीं हैं

घर की यादें

बचपन

और 

बहुत कुछ

जो

जिंदगी

अकेले में

एकांत में बुनती है।

एकांत में

बुने गए

दिनों पर

अब 

समय के जाले हैं।

खिड़की

की वो 

फांस

उम्रदराज़

दरवेश है

जो

संभाले है

मौन 

के बीच सच

और 

बचपन

और 

यादें...।

खिड़की का दूसरा 

हिस्सा

अकेलेपन के बोझिल

मौसम की पीड़ाएँ

झेल रहा है

वो 

जानता है

फांस 

और 

उसके कर्म में

आए 

बदलाव

और

झूलते बचपन

के बीच

बीतते

उम्र के कालखंड की

बेबसी को...।

ये 

घर 

और खिडक़ी

एक दिन

किताब 

में गहरे समा जाएंगे...।

समय की पीठ

 कहीं कोई खलल है कोई कुछ शोर  कहीं कोई दूर चौराहे पर फटे वस्त्रों में  चुप्पी में है।  अधनंग भागते समय  की पीठ पर  सवाल ही सवाल हैं। सोचता ह...