फ़ॉलोअर

शनिवार, 17 अप्रैल 2021

शरीर चल रहे हैं, आंखें सुर्ख हैं


 कोरोना काल में कविताएं...

2.


जीवन

बुन रहा है

आंसुओं का नया आसमान।

चेहरे 

पर 

चीखती लापरवाहियां

भुगोल होकर 

इतिहास 

हो रही हैं।

घूरती आंखों के बीच

सच

निःशब्द सा 

खिसिया रहा है। 

सूनी

डामर की तपती सड़कें

बेजान 

मानवीयता के 

अगले सिरे पर सुलगा रही है

क्रोध।

चीख

तेजी से मौन

ओढ़ रही है। 

आंखें घूर रही हैं

बेजुबान

सी

सवाल करना चाहती हैं

कौन

है 

जिसने बो दी है

इस दुनिया में

ये जहर वाली जिद।

कौन है 

जिसकी सनक ने

मानवीयता को कर दिया है

बेजुबान।

कौन है

जिसे

फर्क नहीं पड़ता 

आदमी के बेजान 

शरीर में तब्दील हो जाने पर।

शरीर 

चल रहे हैं

आंखें सुर्ख हैं

शिकायत 

और शोर 

अब मौन में तब्दील है

सब 

तलाश रहे हैं

एक जीवन

एक सच

और

एक खामोशी।

17 टिप्‍पणियां:

  1. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना रविवार १८ अप्रैल २०२१ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. बड़ा भयावह है ये काल .... सटीक चित्रण कर दिया है आपने .

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभार संगीता जी...भयावह काल है, हम अपनों को समझाएं और गलतियां न करने के लिए कहें...।

      हटाएं
  3. मानव में मानवता का आभाव, विवकहीनता और लापरवाहियों ने इस काल को आमंत्रण दिया है।अब परमात्मा भी कुछ नहीं क्र सकता। गलती की है सजा तो भुगतनी ही। सटीक चित्रण संदीप जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सच कही रही हैं आप कामिनी जी...भयावह काल है, अब बचाव ही सुरक्षा है। आप और अपनों का ख्याल रखियेगा। आभार

      हटाएं
  4. सच में..आंसुओं का नया आसमान ही सजा डालें हम सभी। भयावह स्थिति पर सटीक रचना।
    बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुंदर मन को छूते भाव।
    सराहनीय सृजन।
    सादर

    जवाब देंहटाएं

अभिव्यक्ति

 प्रेम  वहां नहीं होता जहां दो शरीर होते हैं। प्रेम वहां होता है जब शरीर मन के साथ होते हैं। प्रेम का अंकुरण मन की धरती पर होता है।  शरीर  क...