फ़ॉलोअर

घर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
घर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 नवंबर 2022

जैसे कोई सुन रहा है आपके दर्द


जब कोई मकान 
घर होता है
तब वह एक सफर तय करता है।
ठीक वैसे ही
जैसे 
कोई खरा कारोबारी
ढलती उम्र में 
जीवन का सच समझता है
और 
लौटता है, समाज की फटी एड़ियों को
धोता है। 
जैसे कोई उम्रदराज़
सुस्ताता है नीम की छांव में एकांकी
ठहर जाना चाहता है
उसे घर कहता है। 
जहां अनुभूति होती है
पुरखों की
जैसे कोई सुन रहा है
आपके दर्द
बिना कहे। 
हां घर 
होकर मकान और जीवन
पूर्णता का अहसास पाते हैं।
मकान भी 
घर होने के बाद 
मकान नहीं होना चाहता। 
मकान 
उस घर में ही रहना चाहता है। 
घर का सफर
मकान के सफर से बेहद सरल है।
बस 
हर ईंट को छूकर कहिए 
आपमें हमारा जीवन है
हमारा समय 
और 
असंख्य सुखद यादें...।


 

तो जिंदगी आसान है

 जीने के लिए  कोई खास हुनर नहीं चाहिए इस दौर में केवल हर रोज हर पल हजार बार मर सकते हो ? लाख बार धक्का खाकर उस कतार से बाहर और आखिरी तक पहुं...